Breaking

Pension Update: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय पेंशनरों को बढ़ी महंगाई राहत, 1 जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ

Chhattisgarh 26 August 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के पेंशनरों के लिए राहत की खबर सामने आई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पेंशनरों को मिलने वाली महंगाई राहत (DR) में वृद्धि की है। नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।

Advertisement

सातवें वेतनमान वालों को 58% DR

विभाग के अनुसार, सातवें वेतनमान के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले नगरीय निकायों के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। इससे पात्र पेंशनरों को मिलने वाली मासिक पेंशन में महंगाई राहत का लाभ बढ़ जाएगा।

छठवें वेतनमान के पेंशनरों को 257% राहत

वहीं, छठवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले पेंशनरों के लिए महंगाई राहत की दर बढ़ाकर 257 प्रतिशत कर दी गई है। इस बढ़ोतरी का लाभ भी पात्र पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी रूप से मिलेगा।

महंगाई राहत में वृद्धि से नगरीय निकायों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर बढ़ती महंगाई के बीच पेंशनरों के लिए डीआर में बढ़ोतरी उनके मासिक खर्चों को संभालने में मददगार साबित होगी।

You might also like!