Breaking
- CG Paddy Procurement Update 2026: छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान...
- Chhattisgarh Delimitation Women Reservation Proposal: केंद्रीय कैबिनेट की मंज...
- Releases Surhutti Magazine Bachhar Panchang: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्...
- Aaj Ka Rashifal 28 November 2026: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियो...
- Gajar Ka Halwa Without Grating Pressure Cooker Recipe: बिना गाजर घिसे प्रेशर ...
- Jashpur Solar Power Plant Kunjara: जशपुर के ग्राम कुंजारा में 280 किलोवाट का ...
- CM Vishnu Deo Sai Paddy Procurement Statement: मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, ख...
- Raipur Minor Rape Case Arrest: राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से...
- CG Child Marriage Free Campaign Laxmi Rajwade: बच्चों के बचपन की रक्षा में सम...
- PM JANMAN Yojana Surguja Pahadi Korwa Sukhni: पीएम-जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा...
Pendrawan Reservoir Dispute CG: पेंड्रावन-बंगोली जलाशय विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम साय ने दिया जनहित में फैसले का भरोसा; भूपेश बघेल आज रखेंगे कांग्रेस का रुख

धरसीवां। छत्तीसगढ़ में पेंड्रावन-बंगोली जलाशय क्षेत्र में चूना पत्थर खनन के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट को दी गई एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेंड्रावन जलाशय विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांध को लेकर संबंधित लोग उनसे मिले हैं। सरकार इस मामले को लेकर चिंतित है और ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा जो जनहित के विरुद्ध हो। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ‘जलाशय बचाओ संघर्ष समिति’ के सदस्यों ने पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जलाशय के ऐतिहासिक महत्व और खनन की अनुमति से होने वाले संभावित नुकसान से अवगत कराया।
दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस मुद्दे पर कांग्रेस का आधिकारिक रुख बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सामने रखा जाएगा। मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने बताया कि क्षेत्र के लोग उनसे मिल चुके हैं और अपनी समस्याएं रखी हैं, जिस पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।
एनओसी निरस्त करने की मांग पर अड़े किसान
लगभग 125 साल पुराने पेंड्रावन-बंगोली जलाशय को क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए सिंचाई का प्रमुख जलस्रोत माना जाता है।






