Breaking
- Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2302 ट्री गार्ड और 571 कांक्रीट घेरे ...
- Raipur News: कांवड़ यात्रा के रूट पर सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग अल...
- Surguja News: बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिलेगा आत्मनिर्भरता का आधार, मछली ...
- Raipur News: नेत्रदान को बढ़ावा देने अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यश...
- Bastar University News: भर्ती प्रक्रिया पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, उच्च स्...
- Korba News: घर के पास खेलते समय कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, मौत से परिवार...
- Parenting Tips: बच्चों की फोन की आदत से हैं परेशान? बिना डांटे ऐसे कम करें Sc...
- तेज रफ्तार कार ने 4 मवेशियों को मारी टक्कर, 3 की मौत; नशे में था चालक
- विकास के दावों के बीच लाल पानी की बोतल लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, कलेक्ट...
- बंदूक छोड़ अब राखी बना रहे आत्मसमर्पित नक्सली, पुनर्वास केंद्र में तैयार हुई ...
Patan News: शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, 37 शहीद परिवारों का सम्मान; 79 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

रायपुर/पाटन। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सोनपुर में शहीदों की स्मृति को संजोने के उद्देश्य से शौर्य वाटिका का भूमिपूजन किया गया। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 37 शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। लगभग एक एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही शौर्य वाटिका में शहीदों के नाम पर उनके परिजनों ने स्मृति वृक्ष लगाए। विजय शर्मा ने भी पीपल का पौधा रोपित कर पौधरोपण की शुरुआत की।

विकास कार्यों को मिली रफ्तार
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने करीब 78.96 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें तालाब गहरीकरण, खेल मैदान, पहुंच मार्ग, शौचालय, चबूतरा, वृक्षारोपण और शेड निर्माण सहित कई कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 37.95 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी रोड, आहता और शेड निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।
शहीदों के बलिदान को आने वाली पीढ़ियां रखेंगी याद
विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में छत्तीसगढ़ के जवानों और बस्तर के लोगों ने बड़ी कीमत चुकाई है। शहीद जवानों और उनके परिवारों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति स्थापित होने के बाद विकास की नई संभावनाएं खुली हैं। जिन क्षेत्रों में कभी हिंसा के कारण स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाएं पहुंचना मुश्किल था, वहां अब विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सोनपुर में बनाई जा रही शौर्य वाटिका शहीदों के त्याग और साहस की स्मृति को जीवंत रखने का माध्यम बनेगी। शहीद परिवारों के नाम पर लगाए जा रहे पौधे आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान की याद दिलाएंगे। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, नागरिक और शहीद परिवारों के सदस्य मौजूद रहे।







