Breaking
- Raipur Municipal Corporation: OTS योजना से बकाया संपत्तिकर निपटाने का फैसला, ...
- Bastar Olympics 2026: 1 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीयन, नवंबर में विकासखंड स्तर ...
- Nasha Mukti Padyatra: देवेंद्र नगर से लाल चौक तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...
- Chhattisgarh Cabinet: अतिथि व्याख्याता नीति में नए प्रावधान, पूर्व अग्निवीरों...
- Road Action: तीन महीने में खराब हुई 43 लाख की सड़क पर चला बुलडोजर, ठेकेदार को...
- Murder Case: निर्माणाधीन मकान में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, 17 वर्षीय नाबाल...
- Raipur Meat Ban: गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रत...
- Tribal Rights Protest: 30 पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाई जल-जंगल-जमीन की आवाज,...
- Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, पुलिस ...
- Raipur DGGI Raid: गुटखा कारोबारी के गोदाम पर छापा, 50 से ज्यादा बोरे सितार गु...
Road Action: तीन महीने में खराब हुई 43 लाख की सड़क पर चला बुलडोजर, ठेकेदार को दोबारा निर्माण के निर्देश

कवर्धा। पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब 43 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क महज तीन महीने में खराब होने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। सड़क की गिट्टी उखड़कर बाहर आने और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने की शिकायत के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और खराब सड़क पर बुलडोजर चलवाया। ठेकेदार को सड़क दोबारा बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं ग्रामीण विकास योजना के तहत गांव में बनाई गई थी। करीब 550 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण पूरा होने के कुछ ही महीनों बाद इसकी सतह से गिट्टी बाहर निकलने लगी और सड़क उखड़ने लगी। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हुए और ग्रामीणों की ओर से शिकायत की गई।
निर्माण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सड़क का काम इंजीनियर की मौजूदगी में कराया जाए। आरोप है कि ठेकेदार ने इन निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए अपनी मनमानी से सड़क का निर्माण करा दिया। नतीजा यह रहा कि निर्माण के करीब तीन महीने बाद ही सड़क खराब होने लगी।
शिकायत मिलने के बाद विभागीय अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खराब सड़क पर बुलडोजर चलवाया। इसके साथ ही ठेकेदार को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सड़क का दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की कार्रवाई के बाद अब सड़क निर्माण की गुणवत्ता और दोबारा किए जाने वाले कार्य पर निगरानी रखी जाएगी।






