Breaking
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
- Dussehra Celebration : बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए...
- Police Commemoration Day : छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों क...
स्कूल में 'महा-संग्राम': नए सत्र के पहले ही दिन छात्रों के सामने भिड़े प्राचार्य और लेक्चरर, मर्यादा हुई तार-तार!

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ऐसी शर्मनाक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने शिक्षा के मंदिर को कलंकित कर दिया है। जिस स्कूल में बच्चों को अनुशासन, अच्छे संस्कार और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता है, उसी स्कूल के भीतर नए शिक्षा सत्र के पहले ही दिन दो जिम्मेदार गुरुओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्राचार्य (प्रिंसिपल) मनोज सराफ और भौतिक शास्त्र (फिजिक्स) के व्याख्याता (लेक्चरर) के बीच बच्चों के सामने ही जमकर लात-घूंसे चले और मारपीट हुई। इस अमर्यादित घटना के बाद पूरे स्कूल परिसर और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल का नया सत्र शुरू होने के कारण सभी छात्र-छात्राएं बेहद उत्साह के साथ विद्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान किसी प्रशासनिक या व्यक्तिगत बात को लेकर प्राचार्य मनोज सराफ और फिजिक्स के व्याख्याता के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने पद की मर्यादा और शिक्षकों के सम्मान को ताक पर रख दिया। बच्चों और अन्य स्टाफ के सामने ही दोनों आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट होने लगी।
छात्रों के सामने तार-तार हुई गुरु की मर्यादा
क्लासरूम और कॉरिडोर के पास हुई इस हिंसक लड़ाई को देखकर वहां मौजूद छात्र-छात्राएं सहम गए और स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। अन्य शिक्षकों और स्टाफ ने बीच-बचाव कर जैसे-तैसे दोनों को अलग किया। इस शर्मनाक वाकये ने नए शिक्षा सत्र के पहले ही दिन पूरे जिले के शिक्षा विभाग को गंभीर कटघरे में खड़ा कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कृत्य बेहद गंभीर और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, मामले की जांच कर दोनों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।







