Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी को लेकर ट्रेनिंग कार्यक्रम, कई किसानों का पंजीयन अब भी अधूरा, कलेक्टर ने दिए तुरंत जांच के निर्देश
जांजगीर-चांपा: राज्य शासन 15 नवंबर से धान खरीदी करने वाली है। जांजगीर-चांपा जिले में इसको लेकर तैयारी जोरों पर है, लेकिन अब तक कई किसानों का नाम एग्रीस्टेक सॉफ्टवेयर में दर्ज नहीं हो पाया है। इसी वजह से किसान अपनी मेहनत की फसल बेच पाने को लेकर चिंतित हैं, इन्हीं सब परेशानियों समाधान और तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

129 केंद्रों पर होगी खरीदी: जिले में कुल 129 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। यहां करीब 1 लाख 29 हजार किसान अपनी फसल बेचेंगे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्व, कृषि और सहकारी समितियों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
कलेक्टर ने दिए निर्देश: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने निर्देश दिए कि इस बार किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। टोकन तुंहर हाथ योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए, ताकि किसान आसानी से टोकन प्राप्त कर सके।
किसी भी शिकायत पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार तुरंत कार्यवाही करें.- कलेक्टर जन्मेजय महोबे
किसानों का रकबा अपडेट नहीं, 40% पंजीयन अधूरा: अभी सबसे बड़ी समस्या यह है कि किसानों के खेत का रकबा एग्रीस्टेक सॉफ्टवेयर में पूरा अपडेट नहीं हो पाया है. करीब 40 प्रतिशत किसानों का ऑनलाइन पंजीयन अभी भी शो नहीं हो रहा है। कलेक्टर ने सभी पटवारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि किसानों के आवेदन तुरंत जांच कर सॉफ्टवेयर में अपडेट करें ताकि कोई भी किसान परेशान न हो।
किसानों से संयम बरतने की अपील: धान खरीदी शुरू होने में अब सिर्फ 15 दिन बचे हैं, जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में सबसे ज्यादा धान बेचने वाले जिलों में शामिल है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसानों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही अपनी फसल की बिक्री करें।







