Breaking

PACS ड्रोन मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, डिजिटल कृषि नवाचार को मिली नई पहचान

Chhattisgarh RRT News Desk 18 July 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की अभिनव PACS ड्रोन मॉडल पहल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। कोलकाता में आयोजित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के 17वें स्थापना दिवस समारोह में जिले की डिजिटल कृषि सेवाओं और ड्रोन आधारित नवाचारों की सराहना की गई। इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक कृषि सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी मॉडल बताया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने पैनल चर्चा में भाग लेते हुए प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) के माध्यम से ड्रोन सेवाओं के विस्तार और उन्हें 'वन स्टॉप रूरल सर्विस सेंटर' के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले की 10 प्राथमिक कृषि साख समितियों के जरिए ड्रोन से तरल उर्वरकों का छिड़काव, डिजिटल क्रॉप सर्वे और किसान पंजीयन जैसी सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

समारोह में विशेषज्ञों ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को किसानों की आय बढ़ाने, लागत कम करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी-वीएलई को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर देशभर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और सीएससी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

You might also like!