मुंबई। O Romeo Box Office Day 3: Shahid Kapoor और Triptii Dimri स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। Vishal Bhardwaj के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दूसरे दिन की शानदार ग्रोथ के बाद अब तीसरे दिन (रविवार) के शुरुआती आंकड़े भी फिल्म की सफलता की कहानी बयां कर रहे हैं।
तीसरे दिन का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। तीसरे दिन यानी रविवार को दोपहर 2:30 बजे तक फिल्म ने 1.6 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
बॉक्स ऑफिस में पहले दिन (शुक्रवार) को 8.5 करोड़, दूसरे दिन (शनिवार) को 12.65 करोड़ और तीसरे दिन (दोपहर 2:30 बजे तक) 1.6 करोड़ की कमाई की है। इस तरह कुल कलेक्शन 22.75 करोड़ रुपए हो चुका है।
फिल्म अपनी कहानी को लेकर विवादों में भी रही। यह फिल्म ‘हुसैन उस्तरा’ के जीवन पर आधारित बताई जा रही है। हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर ने मेकर्स पर बिना अनुमति बायोपिक बनाने और पिता की छवि नकारात्मक दिखाने का आरोप लगाते हुए केस किया था। हालांकि, अदालत ने सबूतों के अभाव में केस खारिज कर दिया, जिससे फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हुआ।
Vishal Bhardwaj की इस फिल्म में सितारों की लंबी फौज है। Shahid Kapoor-Triptii Dimri के अलावा Nana Patekar, Vikrant Massey, Disha Patani, Tamannaah Bhatia और Avinash Tiwary जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा Farida Jalal को लेकर हो रही है। अपनी ‘स्वीट दादी/मां’ की इमेज से हटकर फरीदा जी ने इस फिल्म में गालियां दी हैं, जिसे लेकर उन्होंने खुद भी बयान दिया था कि किरदार की मांग के अनुसार उन्हें ऐसा करना पड़ा।








