Breaking
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
- Narayanpur Security: अदनार के जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुराने मा...
- Road Project: सेरीखेड़ी से सरोना तक बदलेगा सफर, 14.25 किमी सर्विस रोड चौड़ीकर...
- Sukma Relief News: डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने नक्सल पीड़ित परिवारों को दिया सहार...
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
अब घर बैठे बनाएं आयुष्मान कार्ड, मोबाइल से सभी प्रक्रिया होगी पूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए इन्हें ना तो जनसेवा केंद्र जाना पड़ेगा और न ही लंबी कतारों में लगना होगा। सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के हर पात्र परिवार तक आयुष्मान योजना के लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे।

हर वर्ष पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है
राज्य सरकार और नेशनल हेल्थ अथारिटी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान करते हुए ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसके तहत लोग घर बैठे मोबाइल से ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है।
अब सिर्फ मोबाइल और आधार नंबर की जरूरत
पहले कार्ड बनवाने के लिए सेंटर में दस्तावेज लेकर जाना पड़ता था, लेकिन अब सिर्फ मोबाइल, आधार नंबर और ओटीपी के जरिए कार्ड तैयार किया जा सकता है। सबसे पहले लाभार्थी को वेबसाइट mera.pmjay.gov.in या PMJAY/Ayushman App पर जाकर अपनी पात्रता जांचनी होगी। इसमें नाम, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर या आधार से परिवार का विवरण देखा जा सकता है।
मोबाइल ऐप में लॉग इन कर आधार नंबर डालना होगा
पात्रता मिलने पर मोबाइल ऐप में लॉग इन कर आधार नंबर डालना होता है। आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी(One Time Password) आने के बाद पहचान सत्यापित हो जाती है। इसके बाद पात्र सदस्य की फोटो मोबाइल कैमरे से ली जाती है और कुछ सेकंड में आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाता है।
दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ होगा
लाभार्थी इसे डाउनलोड कर अपने मोबाइल में रख सकता है, जिसे अस्पताल में दिखाने पर उपचार मिल जाता है। इसका दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ होगा। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और कामकाजी लोग आसानी से घर बैठे कार्ड बनवा सकेंगे।






_m.webp)
