*रायपुर पुलिस (ग्रामीण) द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अपराधियों की बदलती कार्यप्रणाली पर त्वरित एवं सटीक कार्रवाई करते हुए थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र से एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है।*
*थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 02 किलो 250 ग्राम गांजा, 480 नग प्रतिबंधित टेबलेट (नाइट्रोसन) एवं 01 नग आईफोन के साथ- साथ मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किए गए हैं।*
*प्रकरण में आरोपी के कब्जे से जप्त मादक पदार्थ गांजा, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, आईफोन व मोटर सायकल सहित मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 4,04,500/- रूपये है।*
आरोपी युवक के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 71/26, धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
*बदलता अपराध, उसी रफ्तार से बदलती पुलिस रणनीति*
*पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज (ग्रामीण) श्री अमरेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा-निर्देश में संचालित ऑपरेशन निश्चय के निरंतर दबाव के चलते मादक पदार्थ तस्कर अब अपने पारंपरिक तरीकों को छोड़कर नए पैटर्न अपना रहे हैं।*
रायपुर पुलिस द्वारा अपराधियों की इस बदलती कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए इंटेलिजेंस-ड्रिवन कार्रवाई, एंड-टू-एंड विवेचना एवं माइक्रो-लेवल सर्विलांस को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।
*कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण*
*दिनांक 17.02.2026 को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मोटर सायकल स्पेलेंडर क्रमांक सीजी 04 पी.सी. 3397 में एक युवक अपने पीठ पर एक काले रंग के पीठू बैग रखा है जिसके अंदर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा एवं नशीली प्रतिबंधित टेबलेट रखकर बिक्री करने हेतु सासाहोली से अंडरब्रिज होकर तिल्दा की ओर आने वाला है।*
सूचना की तस्दीक उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्रशांत शुक्ला व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विधानसभा श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन एवं थाना तिल्दा नेवरा प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकडा गया जो अपना नाम हर्ष सोनी निवासी वार्ड क्र0 22 तिल्दा का रहने वाला बताते हुये अपने बैग में मादक पदार्थ एवं नशीली टेबलेट रखना स्वीकार किया।
*पीठू बैग की तलाशी के दौरान मादक पदार्थ गांजा, प्रतिबंधित टेबलेट रखे मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने मादक पदार्थ एवं प्रतिबंधित टेबलेट अपने कब्जे में रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया।*
*लगातार विकसित होती पुलिस कार्यवाही*
ऑपरेशन निश्चय के तहत बढ़ते दबाव के चलते अपराधियों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी, खरीदी एवं बिक्री के लिए नए-नए पैटर्न अपनाए जा रहे हैं, किंतु पुलिस द्वारा उनकी रणनीतियों को भेदते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपी - हर्ष सोनी पिता मोन्टू उर्फ मन्टू सोनी उम्र 20 साल साकिन वार्ड क्र0 22 तिल्दा बस्ती थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर ।*








