रायपुर।
राजधानी रायपुर में सूखे नशे के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने बताया कि थाना उरला 8.फरवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उरला क्षेत्रांतर्गत बेन्द्री रोड स्थित नउवा तालाब के पास 02 व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने की फिराक में है।
थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के 02 व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम संदीप केसरवानी एवं राजेश यादव बताया। दोनों के पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ उरला क्षेत्रांतर्गत राजेन्द्र नगर उरला स्थित किराये के मकान में रहना तथा मकान में और भी मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 02 महिला सहित कुल 05 व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम अमन कुमार ठाकुर, चन्द्रिका उरांव एवं कोमल यादव होना बताया तथा 02 विधि के साथ संघर्षरत बालक है। टीम के सदस्यों द्वारा मकान के कमरों की तलाशी लेने पर कमरों में रखें प्लास्टिक बोरियों एवं बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर सभी 07 आरोपियों/विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 40.446 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 20,22,300/- रूपये जप्त कर सभी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
पूछताछ मंे आरोपियों द्वारा गांजा को उडीसा से लाकर उरला के किराये के मकान में भण्डारण करना तथा मांग के आधार पर रायपुर सहित देश भर के अलग - अलग राज्यों में सप्लाई/बिक्री करना बताया गया है। प्रकरण में मकान मालिक के भूमिंका की भी जॉच की जा रहीं है।
वहीं थाना सिविल लाईन 08.02.2026 की रात्रि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत खजाना चौक के पास स्थित निर्माणाधीन भवन पास गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाशते आरोपी शाहरूख खान एवं राहुल कुशवाह निवासी आगरा (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से बैग में रखें 5.699 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं दो नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 3,04,950/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
इसी तरह थाना कोतवाली 09 फरवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ओ सी एम चौक स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस पास दीवार किनारे गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाशते आरोपी ऋषभ ताण्डी उर्फ रिक्की ताण्डी एवं सौरभ ताण्डी को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लगभग 04 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। वहीं एक अन्य
प्रकरण में पुलिस ने 3 आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरणों में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुये प्रकरण में End-to-End कार्यवाही की जायेगी।
*गिरफ्तार आरोपी -(थाना उरला के प्रकरण में)*
*01. संदीप केसरवानी पिता सुरेश प्रसाद केसरवानी उम्र 26 साल निवासी ग्राम पहाडी बस स्टेण्ड के पास थाना पहाडी जिला चित्रकुट करवी (उ.प्र.)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर।*
*02. राजेश यादव पिता विजय यादव उम्र 25 साल निवासी पुरानी बाजार डाक घर के पास चित्रकुट थाना करवी कोतवाली जिला चित्रकुट करवी (उ.प्र.)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर।*
*03. अमन कुमार ठाकुर पिता संजय ठाकुर उम्र 19 साल निवासी करवी लक्ष्मणपुरी बस स्टेण्ड के पास थाना करवी कोतवाली जिला चित्रकुट करवी (उ.प्र.)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर।*
*04. चन्द्रिका उरांव पिता लाभोराम उरांव उम्र 24 साल निवासी मिडमिडा थाना जूटमील जिला रायगढ़ (छ0ग0)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर।*
*05. कोमल यादव पति राजेश यादव उम्र 20 साल निवासी छोटी बाजार झण्डा चौराह बांदा चौकी बलखण्डी नाका थाना व जिला बांदा (उ.प्र.)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर।*
*06. विधि से संघर्षरत 02 बालक।*
*गिरफ्तार आरोपी -(थाना सिविल लाईन के प्रकरण में)*
*01. शाहरूख खान पिता सुल्तान खान उम्र 28 साल निवासी खेलिया मोड़ जगनेर रोड बरवाली गली थाना शाहगंज आगरा (उ.प्र.)।*
*02. राहुल कुशवाह पिता बिजेन्द्र कुशवाह उम्र 28 साल पता खेलिया मोड़ जगनेर रोड बरवाली गली थाना शाहगंज आगरा (उ.प्र.)।*
*गिरफ्तार आरोपी -(थाना कोतवाली के प्रकरण में)*
*01. ऋषभ ताण्डी उर्फ रिक्की ताण्डी पिता जय कुमार ताण्डी उम्र 19 साल निवासी जगत किराना भण्डार के सामने कालीबाड़ी थाना कोतवाली रायपुर।*
*02. सौरभ ताण्डी पिता स्व. रवि ताण्डी उम्र 22 साल निवासी नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।*








