Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
नारायणपुर को मिली 11.66 करोड़ की सौगात: कुंदला नाला उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण, आवागमन हुआ आसान

नारायणपुर। जिले के विकास को नई गति देते हुए सोनपुर–नारायणपुर–मरोड़ा मार्ग पर कुंदला क्षेत्र के बासिंग बहार और कुमहला नाला पर निर्मित उच्च स्तरीय पुल का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। करीब 11.66 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

लोकार्पण समारोह में वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बारिश में भी रहेगा निर्बाध आवागमन
इस पुल के निर्माण से बारिश के दौरान कुंदला नाला पार करने में होने वाली परेशानी समाप्त होगी। अब ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, बाजार और कृषि उपज के परिवहन के लिए बेहतर और सुरक्षित संपर्क मार्ग मिलेगा। साथ ही नारायणपुर, मरोड़ा और आसपास के गांवों के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो जाएगा।
ग्रामीणों ने जताया आभार
स्थानीय ग्रामीणों ने पुल निर्माण के लिए शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उनका कहना है कि अब वर्षा ऋतु में भी बिना बाधा के आवाजाही संभव होगी, जिससे जनजीवन और विकास कार्य दोनों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।







