Breaking
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
- Dussehra Celebration : बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए...
- Police Commemoration Day : छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों क...
शादी का झांसा देकर ज्यादती! सूरजपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर पर रायपुर में FIR, मेडिकल लीव पर गया अफसर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रशासनिक अमले को शर्मसार कर देने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में सूरजपुर जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (ज्यादती) करने का गंभीर अपराध दर्ज किया गया है। रायपुर की रहने वाली एक पीड़ित युवती की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी अधिकारी मेडिकल लीव (चिकित्सा अवकाश) पर चला गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी का नाम दिवाकर भास्कर है, जो वर्तमान में सूरजपुर जिले में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान दिवाकर भास्कर से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की यह दोस्ती गहरी हो गई और बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा। आरोप है कि इसके बाद नायब तहसीलदार ने युवती को शादी का प्रलोभन (झांसा) दिया और लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अधिकारी अपनी बात से मुकर गया और उसे धोखा दिया।
अंततः प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने राजधानी रायपुर के गंज थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। गंज थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर के खिलाफ नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का भ्रामक वादा करके किसी महिला के साथ यौन संबंध बनाना) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को रवाना किया जाएगा।







