Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
KKR के खिलाफ लीगल एक्शन नहीं लेंगे Mustafizur Rahman, IPL 2026 से रिलीज होने पर दिया बड़ा बयान

Mustafizur Rahman : भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा हालात के बीच IPL 2026 को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने टीम से रिलीज कर दिया है। हालांकि, इस फैसले के बाद लीगल एक्शन की अटकलें तेज थीं, लेकिन अब खुद मुस्तफिजुर रहमान का रुख सामने आ गया है।

दरअसल, IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर भारत में विरोध शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिए, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज करने का फैसला किया।
इस पूरे मामले पर बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (CWAB) के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि KKR के खिलाफ संभावित कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई पर विचार किया गया था, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान के कहने पर इस कदम को रोक दिया गया।
मोहम्मद मिथुन के मुताबिक,
“मुस्तफिजुर नहीं चाहते थे कि इस मामले को कानूनी लड़ाई तक ले जाया जाए। उन्होंने खुद लीगल एक्शन लेने से इनकार कर दिया।”
30 वर्षीय तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने साल 2016 में IPL में डेब्यू किया था। अब तक वह इंडियन प्रीमियर लीग में 60 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 8.13 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 65 विकेट हासिल किए हैं। अपने अनुभव और प्रदर्शन के चलते वह हमेशा फ्रेंचाइजियों की पसंद रहे हैं।







