Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
बारात लौटाने वाली मुस्कान ने लिया बड़ा फैसला, उसी दूल्हे से मंदिर में की शादी

जांजगीर-चांपा। हाल ही में नशे में होने के आरोप के चलते दूल्हे की बारात लौटाकर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनीं मुस्कान प्रधान ने अब एक ऐसा फैसला लिया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। मुस्कान ने उसी युवक संतराम के साथ मंदिर में विवाह कर लिया, जिसकी बारात उन्होंने 23 जून को वापस लौटा दी थी।

उस समय मुस्कान ने दूल्हे के शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया था। उनके इस फैसले की प्रदेशभर में चर्चा हुई और इसे आत्मसम्मान व साहस की मिसाल बताया गया।
अब सामने आई जानकारी के अनुसार, घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसमें कई गलतफहमियां दूर हुईं। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से मुस्कान और संतराम ने मंदिर में सादगीपूर्ण तरीके से विवाह कर लिया।
इस घटनाक्रम ने लोगों को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर भी इस शादी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर इसे आपसी समझ और संवाद के जरिए रिश्ते को नया मौका देने के रूप में देखा जा रहा है।







