Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
संबंध बनाने से मना करने पर युवती का Murder, फिर शव को जलाया, लड़की बनकर सालिकराम करता था लोगों से चेटिंग

दो दिन पहले ग्राम चरौटी में पैरावट में जली मिली युवती की लाश को लेकर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप के अनुसार, आरोपित ने युवती की हत्या के बाद उसे जला दिया था। घटना 25 अक्टूबर की है। ग्राम चरौटी में पैरावट में जली हुई तेजस्विनी पटेल की लाश मिलने के बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका के शरीर पर चाकू व डंडे से वार के चिन्ह मिले। इस आधार पर पुलिस ने विवेचना की तो पता चला कि युवती के साथ मजदूरी करने वाला एक युवक सालिकराम पैकरा के साथ पूर्व में उसके प्रेम संबंध थे।
आरोपी ने स्वीकारी हत्या की बात
पुलिस ने आरोपित सालिकराम को पकड़ा तो उसने हत्या करने की बात स्वीकारी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में प्रेम संबंध के पश्चात मनमुटाव होने पर दोनों अलग हो गए थे। अब आरोपित फिर से उसके साथ संबंध बनाना चाह रहा था। घटना की रात आरोपित ने बहाने से युवती को बुलाया और उससे संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। युवती के विरोध से वह आक्रोशित हो गया और चाकू व डंडे से वार कर उसे मार डाला। हत्या के पश्चात पैरावट में आग लगाकर उसमें युवती के शव को जला दिया।
हत्या के बाद घर जाकर सोया
पुलिस के अनुसार, युवती की हत्या के बाद आरोपित सालिकराम पैकरा सीधे अपने घर चला गया। सुबह उठकर वह ग्राम डमरू चला गया। आरोपित की सामान्य स्थिति देखकर किसी को उस पर कोई संदेह नहीं हुआ।
युवतियों के नाम से दर्जनों अकाउंट
पुलिस ने बताया कि आरोपित सालिकराम पैकरा महिलाओं के वेशभूषा में रहने व फोटो खिंचवाने का शौकीन था। जांच में पुलिस को अलग-अलग युवतियों के नाम से इंटरनेट मीडिया में ढेरों आईडी बनी मिली। इन्हें सालिकराम ही चलाया करता था। पुलिस ने बताया कि वह इन आईडी से युवती बनकर लोगों से चेटिंग भी किया करता था।







