Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
रायपुर विधानसभा मार्ग पर नगर निगम का बुलडोजर, जलभराव और जाम से मुक्ति के लिए तोड़े गए 5 अवैध पाटे

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने आज विधानसभा मार्ग पर जलभराव और यातायात जाम की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 9 के अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 (सड्डू विधानसभा मार्ग) में नाले पर बने अवैध कब्जों को हटाने का अभियान चलाया गया। बारिश के मौसम में इस मार्ग पर जलभराव और इसके कारण लगने वाले लंबे जाम से आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या के त्वरित निदान के लिए जोन 9 के कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, उपअभियंता अतुल बंसल और रविप्रभात साहू की मौजूदगी में नगर निगम का दस्ता अमले के साथ मौके पर पहुंचा। टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से नाले के ऊपर बने 5 अवैध पाटो (कंक्रीट स्ट्रक्चर) को पूरी तरह से ढहा दिया। इन अवैध निर्माणों की वजह से नाले की नियमित सफाई बाधित हो रही थी और बारिश का पानी सड़कों पर भर रहा था।
अवैध पाटो को हटाने के बाद नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन के जरिए नाले में जमा कचरे और जाम को साफ कराया। इस कार्रवाई से नाले की सफाई में आ रही बाधाएं दूर हो गई हैं और गंदे पानी के सुगम निकास का प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है। नगर निगम की इस तत्परता से अब क्षेत्र के नागरिकों को जलभराव और यातायात जाम की गंभीर समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।







