Breaking
- Horoscope Today 23 October 2026: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे? मिथुन रा...
- Diwali Home Decor Tips 2026: दिवाली पर छोटे घर को दें लग्जरी और मॉडर्न लुक, इ...
- Ola Electric Notice in Chhattisgarh: ओला इलेक्ट्रिक के 3,000 वाहनों का पंजीयन...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' ...
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश पर कमिश्नर संबित मिश्रा नाराज, कड़ी कार्रवाई के निर्देश; नालों की सफाई का किया निरीक्षण

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जोन 2 के हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्रमांक 35 के अंतर्गत कल्लू गैरेज मौदहापारा के पास नाला क्षेत्र में शासकीय संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास का मामला सामने आया। इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कमिश्नर ने शासन के अधिनियमों के तहत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर के निर्देश मिलते ही जोन 2 के कमिश्नर संतोष पाण्डेय ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आगामी मानसून और बारिश के सीजन को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर ने शहर में जलभराव (वॉटर लॉगिंग) की समस्या से निपटने के लिए मैदानी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने जोन 7 के अंतर्गत आने वाले तेलघानी नाका नाला क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। कमिश्नर ने उपस्थित अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि बारिश शुरू होने से पहले इस पूरे क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि गंदे पानी का निकास सुगम हो सके और आस-पास के रहवासियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
कड़ी कार्रवाई: मौदहापारा में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले पर एक्शन के निर्देश।
नाला सफाई: तेलघानी नाका, गोदड़ीवाला नगर और महात्मा गांधी वार्ड के नालों में तले तक सफाई करने के आदेश।
लक्ष्य: मानसून के दौरान शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति को रोकना।
इसके बाद कमिश्नर संबित मिश्रा ने जोन 10 के अंतर्गत गोदड़ीवाला नगर नाला और महात्मा गांधी वार्ड नाला क्षेत्र में पहुंचकर वर्षा पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जोन 10 के कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा को नाले के निचले तल (बॉटम) तक अच्छी तरह से गाद निकालने और मुस्तैदी से सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त (स्वास्थ्य) विनोद पाण्डेय, जोन 2 के कार्यपालन अभियंता पीडी घृतलहरे, जोन 10 के कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर सहित स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया और अमित बेहरा समेत निगम का अमला मौके पर मौजूद रहा।







