Breaking

नगर निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण: छहमुहा नाला की सफाई और निमोरा STP का लिया जायजा

Chhattisgarh RRT News Desk 14 May 2026

post

RRT News- नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आज फाफाडीह स्थित छहमुहा नाला, देवेन्द्र नगर ट्रांसफर स्टेशन, सकरी सॉलिड वेस्ट प्लांट और निमोरा में 90 MLD क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था और जल शोधन प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

Advertisement

फाफाडीह के छहमुहा नाले के पास आयुक्त ने निर्देश दिया कि नाले की सफाई के लिए विशेष प्लेटफार्म बनाया जाए ताकि गाद और कचरा व्यवस्थित तरीके से निकाला जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई के बाद कचरा मौके पर न रहे, उसे तुरंत उठाया जाए। इसके साथ ही देवेन्द्र नगर ट्रांसफर स्टेशन में नियमित सफाई बनाए रखने और सकरी प्लांट में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।

निमोरा STP के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जल शुद्धिकरण की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। उन्होंने अधिकारियों को जल की अशुद्धियों को पूरी तरह दूर करने और शुद्धिकरण मशीनरी का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय और जोन 2 कमिश्नर संतोष पाण्डेय सहित अन्य तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

You might also like!