Breaking
- Election Commission SSR-2027 Schedule: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्...
- Railway Network Expansion: रेल नेटवर्क के तेजी से विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ...
- Development Works Review: रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी कोई देरी, वि...
- फॉरेक्स ट्रेडिंग और इंस्टीट्यूट खोलने के नाम पर 18.63 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस...
- Fire in Raipur Tar Factory: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र की डामर फैक्ट्री ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Illegal Liquor Seized in Jagdalpur: जगदलपुर में दशहरा मेले में बेचने की तैयार...
- Korba Irrigation News: कोरबा के किसानों के लिए खुशखबरी, 12.45 करोड़ रुपये से ...
- Chhattisgarh Teacher Recruitment Politics: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षकों की स...
मुहर्रम पर ट्रैफिक अलर्ट: दोपहर 2 बजे से ताजिया जुलूस, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

रायपुर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में आज देशभर में मुहर्रम मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर में भी मुहर्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। ताजिया जुलूस के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है।

पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, 26 जून को दोपहर 2 बजे से शहर के विभिन्न इलाकों से ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। ये जुलूस तय मार्गों से गुजरते हुए रात करीब 10 बजे चौबे कॉलोनी स्थित करबला तालाब पहुंचकर संपन्न होंगे।
जुलूस के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और जुलूस मार्गों से बचते हुए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।







