Breaking
- Raipur Seva Sankalp Camp: जोन-4 के शिविर में पहुंचे विधायक सुनील सोनी, 4 भवन ...
- Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर पहुंचे CM विष्णु देव साय, वैश्विक निवे...
- Crime News: नाबालिग को धमकाकर ले जाने और नशीला इंजेक्शन देने का आरोप, दो गिरफ...
- घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला, साथ काम करने वाला युवक गिरफ्तार
- Raigarh Seva Sankalp: 350 दिव्यांगजनों को मिले करीब ₹60 लाख के सहायक उपकरण, य...
- Raipur Kidnapping News: खमतराई में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, द...
- Chhattisgarh Road Project: प्रदेश में 24 सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी, ₹672 ...
- Surguja News: लखनपुर में स्वच्छता के लिए जुटे मंत्री राजेश अग्रवाल, श्रमदान क...
- Dhamtari Girls Toilet News: धूमा स्कूल में खुला पहला बालिका शौचालय, 6,671 ग्र...
- Electric Bus Service: शहर में जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 15 रूटों पर मिलेगी आधु...
Crime News: नाबालिग को धमकाकर ले जाने और नशीला इंजेक्शन देने का आरोप, दो गिरफ्तार

मुंगेली। जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले बालिका के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक घर ले जाने और नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद उसके साथ दैहिक शोषण करने का आरोप है।

मामले में पुलिस ने साहिल यादव (19 वर्ष) और प्रहलाद धुरी (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सहेली के घर से लौटते समय रोका
पुलिस के अनुसार घटना 29 सितंबर 2026 की है। नाबालिग बालिका अपनी सहेली के घर से वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में साहिल यादव और प्रहलाद धुरी ने उसे रोक लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा धमकी दी कि यदि वह अपने घर गई तो उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मार देंगे।
धमकी से डरकर नाबालिग अपने घर नहीं गई और सकरी होते हुए रतनपुर मंदिर चली गई। अगले दिन 30 सितंबर की शाम करीब 5 बजे जब वह वापस लौटी, तब दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए।
पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले की आगे की जांच जारी है।






