Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
वनमंत्री केदार कश्यप ने संतों, शिक्षाविदों और वरिष्ठ नागरिकों से की आत्मीय भेंट, लिया मार्गदर्शन

नारायणपुर, 21 जून 2026: छत्तीसगढ़ के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत नारायणपुर नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों, वरिष्ठजनों, शिक्षाविदों और संतों से उनके निवास तथा आश्रमों में जाकर सौजन्य मुलाकात की। इस अभियान की शुरुआत उन्होंने रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव पूज्य स्वामी व्याप्तानंद महाराज से भेंट कर की, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक मूल्यों पर चर्चा हुई। मंत्री कश्यप ने रामकृष्ण मिशन द्वारा मानव कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को समाज के लिए बेहद प्रेरणादायी बताया।

इसके बाद वनमंत्री ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ शिक्षाविद् जे.पी. पटेल (जिन्होंने वर्ष 2011 में देहदान का संकल्प लिया था), सेवानिवृत्त शिक्षिका उषा वरमानी, महावीर चौक निवासी प्रतिष्ठित नागरिक वंश गोपाल दुबे और 85 वर्षीय योगाभ्यासी स्वरूप चंद जैन से उनके निवास पर जाकर आत्मीय भेंट की। उन्होंने सभी वरिष्ठों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान केदार कश्यप ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों का अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जो नई पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।







