Breaking
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
- Sports News: छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास को मिला नया मंच, मुख्यमंत्री साय ने ‘हमा...
- Education News: लक्ष्य को जुनून बनाकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी—राज्यपाल ...
- Bastar Peace: 25 साल नक्सली संगठन में रहीं मीना ने जवानों की कलाई पर बांधी रा...
- Ration Dealers: 250 रुपये कमीशन की मांग के बीच 11 रुपये की बढ़ोतरी से विक्रेत...
जिले में धान की खरीदी निरंतर जारी, मिलर्स को जारी हो रहे डी.ओ.


*जारी डी.ओ. में 62 प्रतिशत से अधिक धान का उठाव*
रायपुर 15 दिसंबर 2025। जिले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध समितियों के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है। सभी धान खरीदी केन्द्रों मंे निरंतर धान का उठाव हो रहा है। पर्याप्त संख्या में बारदाने की भी व्यवस्था है। मिलर्स को धान उठाव के लिए डी.ओ. जारी किया जा रहा है। अब तक जारी डी.ओ. में 62.70 प्रतिशत धान का उठाव मिलर्स द्वारा किया गया है। और धान उठाव की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में 15 दिसंबर 2025 तक जिले में मोटा धान 2,38,914 क्विंटल, पतला धान 89,338.40 क्विंटल एवं सरना धान 17,03,894.40 क्विंटल सहित कुल 20,32,146.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। उपार्जित धान के विरुद्ध आज दिनांक तक मिलर्स को मोटा 2,25,927.20 क्विंटल, पतला 76,730.00 क्विंटल एवं सरना 3,50,218.40 क्विंटल, कुल 6,52,875.60 क्विंटल धान के उठाव हेतु डी.ओ. जारी किए गए हैं।
जारी डी.ओ. के विरुद्ध आज की स्थिति में मिलर्स द्वारा मोटा 1,73,341.26 क्विंटल, पतला 57,999.50 क्विंटल एवं सरना 1,77,992.39 क्विंटल, कुल 4,09,333.14 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है।


_m.webp)




