Breaking
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
मेटापाल गांव 3 दिन से अंधेरे में, बिजली-इंटरनेट ठप; अस्पताल और छात्रावासों में बढ़ी मुश्किलें

दंतेवाड़ा। जिला मुख्यालय से करीब 24 किलोमीटर दूर स्थित मेटापाल गांव पिछले तीन दिनों से बिजली, मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा से पूरी तरह वंचित है। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों के साथ-साथ शासकीय संस्थानों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बिजली नहीं होने के कारण गांव में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। इसका सीधा असर आम लोगों के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। वहीं अस्पताल, आश्रम-छात्रावास और अन्य सरकारी संस्थानों में भी आवश्यक सेवाओं के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।
मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा बंद होने से ग्रामीणों का बाहरी दुनिया से संपर्क भी प्रभावित हुआ है। आपात स्थिति में संचार व्यवस्था ठप होने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली और संचार सेवाएं बहाल करने की मांग की है। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम समस्या के समाधान के प्रयास में जुटी हुई है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक सेवाएं पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थीं।







