Breaking

एमडी ड्रग्स एवं डोडा के साथ राजस्थान का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार*

Chhattisgarh 24 February 2026

post


Advertisement

रायपुर।

*एमडी ड्रग्स एवं डोडा के साथ राजस्थान का अंतर्राज्यीय आरोपी  को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 24.02.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत शहीद राजीव पाण्डेय नगर स्थित खाली मैदान के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर व्यक्ति को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विकास सिहार होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर एमडी ड्रग्स तथा प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा फल एवं डोडा पावडर तथा रखा होना पाया गया।  


आरोपी विकास सिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *08 ग्राम एमडी ड्रग्स, 531 ग्राम डोडा फल, 16 ग्राम डोडा पावडर, नगदी रकम 1600/- रूपये तथा घटना से संबंधित 01 नग आईफोन एवं 01 नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 88/26 धारा 21बी, 15 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 


पूछताछ मंे आरोपी द्वारा उक्त मादक पदार्थो को राजस्थान से लाना बताया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है। 


*गिरफ्तार आरोपी - विकास सिहार पिता कृष्णराम सिहार उम्र 21 साल निवासी स्थायी पता - ग्राम जाम्बा थाना जाम्बा जिला फलौद राजस्थान। हाल पता - काशीराम नगर गार्डन के पास थाना तेलीबांधा रायपुर।*

You might also like!