Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
महापौर मीनल चौबे के कड़े निर्देश: प्रोफेसर कॉलोनी में बारिश से पहले पूरा करें नाला निर्माण, जलभराव हुआ तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज!

रायपुर शहर को मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिक निगम एक्शन मोड में आ गया है। इसी कड़ी में आज रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 5 के अंतर्गत आने वाले वामनराव लाखे वार्ड के प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे निर्माणाधीन नाले के काम की प्रगति को जमीन पर प्रत्यक्ष रूप से देखा और समीक्षा की। इस मौके पर उनके साथ जोन 5 के अध्यक्ष अंबर अग्रवाल और स्थानीय पार्षद कृष्णा सोनकर समेत निगम के आला अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों और ठेकेदारों को दो टूक शब्दों में सख्त निर्देश दिए कि मानसून की दस्तक से पहले नाला निर्माण का शेष कार्य हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि बारिश के मौसम में प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र के नागरिकों को जलभराव के कारण किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। महापौर ने इंजीनियरों को विशेष हिदायत दी कि नाला निर्माण के समय पानी के 'ढाल' (स्लोप) का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि बारिश का गंदा पानी बिना रुके पूरी तरह से बाहर निकल सके।
इसके साथ ही महापौर ने शहर के सभी बड़े और छोटे नालों की तल्ले (नीचे) तक सघन सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि नालों से पूरी लद्दी और कचरा निकालकर गंदे पानी की निकासी को सुगम बनाया जा सके। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जल निकासी और सफाई के काम में किसी भी तरह की लापरवाही या हीला-हवाला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जोन 5 के कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह सहित पूरी तकनीकी टीम उपस्थित थी, जिन्हें मानसून के दौरान किसी भी तरह के 'अनावश्यक प्रयोग' से बचने और व्यावहारिक रूप से जल निकासी सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।







