Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
मानसून से पहले नालों की लचर सफाई पर भड़कीं महापौर मीनल चौबे, तल्ले तक सफाई कर लद्दी निकालने के दिए सख्त निर्देश

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 2 क्षेत्र के अंतर्गत राजधानी शहर के प्रसिद्ध पंडरी कपड़ा बाजार की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। यह निरीक्षण शहीद हेमू कालाणी वार्ड पार्षद कृतिका जैन और जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने पंडरी कपड़ा बाजार गेट नम्बर 2 के पास स्थित मुक्कड़ (कचरा डंपिंग पॉइंट) की सफाई का अवलोकन किया। मुक्कड़ में भारी मात्रा में कचरा बिखरा देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और प्रतिदिन मुक्कड़ की नियमित सफाई करवाकर कचरा परिवहन करवाने की व्यवस्था कायम करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।

महापौर मीनल चौबे ने जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी को पंडरी कपड़ा बाजार की सफाई कामगार टीम में समान संख्या में महिला और पुरुष सफाई कामगारों को ड्यूटी पर रखने के लिए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। वर्तमान में पंडरी कपड़ा बाजार क्षेत्र के सफाई गैंग में 7 महिला सफाई कामगार और केवल 2 पुरुष सफाई कामगार ड्यूटी दे रहे हैं। महापौर ने लिंगानुपात संतुलित करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए जोन स्वास्थ्य अधिकारी को पुरुष ठेका सफाई कामगारों की संख्या बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पंडरी कपड़ा बाजार की सफाई व्यवस्था चुस्त रखने और नागरिकों व व्यापारियों के मध्य सफाई को लेकर जनजागरण अभियान चलाने के लिए भी निर्देशित किया।
इसके पश्चात, महापौर मीनल चौबे ने जोन 2 क्षेत्र में आने वाले देवेन्द्र नगर नाला, नमस्ते चौक नाला और एक्सप्रेस वे नाला में मानसून पूर्व चल रहे सफाई कार्य का जायजा लिया। स्थल पर बारिश पूर्व सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि नालों की सफाई बेहद लचर और कछुआ गति से चल रही है। इस पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए महापौर ने सफाई ठेकेदार और जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी को मौके पर ही जमकर फटकार लगायी। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि मानसून की पहली बारिश के पूर्व सभी नालों की तल्ले (तलहटी) तक सुव्यवस्थित सफाई करवाई जाए, नालों से पूरी लद्दी (कीचड़) बाहर निकाली जाए और गंदे पानी की सुगम निकासी व्यवस्था कायम करना सुनिश्चित किया जाए ताकि शहर में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो।







