Breaking

अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 13 August 2026

post

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला को परेशान करने के लिए आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मामले की शिकायत के बाद जांच शुरू की गई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 77, 79, 296 और 351(3), आईटी एक्ट की धारा 66E, 67, 67B सहित एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने और पीड़िता को कथित तौर पर ब्लैकमेल व प्रताड़ित करने से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

You might also like!