Breaking

शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म का आरोप, विवाह से किया इनकार; पीड़िता ने दी धमकी की शिकायत

Chhattisgarh RRT News Desk 26 June 2026

post

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने और बाद में विवाह से इनकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, भटगांव निवासी समशेर हुसैन पर आरोप है कि उसने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर करीब डेढ़ साल तक अपने साथ पत्नी की तरह रखा और इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने कथित रूप से युवती की जाति का हवाला देते हुए विवाह से इनकार कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उसने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You might also like!