Breaking

मनियारी पुल रहेगा बंद: 11 से 18 नवंबर तक वाहनों की आवाजाही पर रोक, प्रशासन ने जारी किया वैकल्पिक मार्ग

Chhattisgarh RRT News Desk 08 November 2025

post

मुंगेली। मुंगेली-तखतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130A) पर स्थित मनियारी नदी पुल पर अब जल्द ही मरम्मत और सड़क सुरक्षा से जुड़ा अहम काम शुरू होने जा रहा है। इस कारण से प्रशासन ने पुल से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही 11 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है।

Advertisement


जिला कलेक्टर कार्यालय, मुंगेली द्वारा जारी आदेश के अनुसार, किलोमीटर 73.662 से 74.734 के बीच स्थित मनियारी पुल पर डी.बी.एस.एम. और एस.सी. कार्य प्रस्तावित हैं। इन तकनीकी मरम्मत कार्यों को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए इस दौरान पुल को संपूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।

वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें वाहन चालक:-

प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे बरेला से मोढ़े बाईपास होते हुए जरेली-बिलासपुर मार्ग का उपयोग करें। यह मार्ग सभी प्रकार के भारी और हल्के वाहनों के लिए सुगम रहेगा।

नागरिकों से अपील:-

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि मरम्मत अवधि के दौरान मनियारी पुल मार्ग का उपयोग न करें और केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही आवागमन करें, ताकि भीड़भाड़, दुर्घटना या अन्य असुविधाओं से बचा जा सके।

महत्वपूर्ण तिथिया:-

मार्ग बंद अवधि: 11 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक

प्रभावित क्षेत्र: किलोमीटर 73.662 से 74.734 (मनियारी पुल)

वैकल्पिक मार्ग: बरेला – मोढ़े बाईपास – जरेली – बिलासपुर

You might also like!