Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
Mandi Sub Inspector Recruitment Exam : व्यापम द्वारा 104 परीक्षा केंद्रों में हुई मण्डी उप निरीक्षक की भर्ती परीक्षा

Mandi Sub Inspector Recruitment Exam : रायपुर, 26 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम), रायपुर द्वारा मण्डी उप निरीक्षक (MBSI-26) के रिक्त पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 104 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा के लिए आवश्यक गोपनीय सामग्री का वितरण सुबह 08:15 बजे जिला कोषालय, कलेक्ट्रेट रायपुर से किया गया। निर्धारित समय पर सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सुचारू रूप से प्रारंभ हुई।

इस परीक्षा में पंजीकृत 34,168 परीक्षार्थियों में से 21,579 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा समाप्ति के उपरांत सभी केंद्रों से गोपनीय सामग्री समन्वयक केंद्र शासकीय नागार्जुन पी.जी. विज्ञान महाविद्यालय, जी.ई. रोड, रायपुर में जमा की गई। इसके पश्चात समस्त सामग्री शाम 06 बजे जिला कोषालय, कलेक्ट्रेट रायपुर में सुरक्षित रूप से जमा कराई गई। जिले में परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप सफलतापूर्वक हुआ।







