Breaking
- चक्रवात 'अर्नब' की बारिश और तेज हवाओं के बीच 15 किमी पैदल चले स्कूली बच्चे, अ...
- Youth Conclave at NIT Raipur: विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, उप मुख्यमंत...
- Dweepti Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी 'सोलर दीदी', द्व...
- CG Anti-Drugs Campaign: नशे के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को...
- Surajpur Development News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर को दी 232 कर...
- Cyclone Arnab Impact: लैंडफॉल के बाद और खतरनाक हुआ महाचक्रवात 'अर्नब', छत्तीस...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- सराफा व्यापारी से 50 लाख की सनसनीखेज लूट, जंगल के बीच 6 बदमाशों ने डंडे से हम...
- Surakshit Bachpan Abhiyan Raipur: रायपुर के 21 विद्यालयों में चला 'सुरक्षित ब...
थाना खरोरा पुलिस द्वारा माल वाहक ट्रैलर वाहन में सवारी बैठाने वाले आरोपी चालक को किया गया गिरफ्तार*

रायपुर। माल वाहक वाहन में सवारी बिठाने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि खरोरा क्षेत्रांतर्गत दिनांक 20/03/2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे नियमित वाहन चेकिंग के दौरान तिगड्डा चौक खरोरा में एक ट्रेलर क्रमांक CG 04 PP 8113 को रोका गया, जिसमें असामान्य रूप से लगभग 200–250 यात्री सवार पाए गए। प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उक्त सभी यात्री ग्राम बहेरघर, थाना बेमेतरा, जिला बेमेतरा के निवासी हैं, जो मां चन्द्रहासिनी देवी चंदपुर, रायगढ़ में दर्शन कर अपने गृह ग्राम लौट रहे थे।

जांच के दौरान यह पाया गया कि मालवाहक वाहन का *चालक शोभित राम निषाद (उम्र 30 वर्ष), पिता प्रेमलाल निषाद, निवासी बहेरघर थाना बेमेतरा* द्वारा वाहन को अत्यधिक तेज गति, उतावलेपन एवं लापरवाहीपूर्वक चलाया जा रहा था। मालवाहक वाहन में इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों को बैठाकर परिवहन करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह यात्रियों की जान को गंभीर जोखिम में डालने जैसा है।
वाहन को रोके जाने पर चालक द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा बार-बार समझाइश दिए जाने के बावजूद वह असहयोगात्मक एवं आक्रामक रवैया अपनाता रहा।
इस दौरान घटना स्थल खरोरा नगर के मुख्य क्षेत्र में होने के कारण बड़ी संख्या में आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षदगण एवं पत्रकारगण मौके पर उपस्थित हो गए।
सभी ने पुलिस कार्यवाही का समर्थन करते हुए पूर्व में ग्राम बंगोली के समीप हुई गंभीर सड़क दुर्घटना (जिसमें 13–14 महिलाओं एवं बच्चों की मृत्यु हुई थी) का उल्लेख करते हुए ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने की आवश्यकता पर बल दिया।
स्थिति की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना खरोरा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर को चालक सहित थाना लाया गया तथा मौके पर ही विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई।
*आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 281 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
साथ ही, वाहन में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से त्वरित वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था की गई। यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु 02 बस एवं 05 क्रूजर वाहनों की व्यवस्था कर उन्हें सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया।
पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मालवाहक वाहनों में यात्रा करने से बचें। इस प्रकार के वाहन यात्रियों के परिवहन हेतु सुरक्षित नहीं होते हैं और दुर्घटना की स्थिति में गंभीर जनहानि की संभावना रहती है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
*आरोपी का नाम व पूर्ण पता* शोभित राम निषाद पिता प्रेमलाल निषाद उम्र-30 वर्ष पता- ग्राम बहेरघट थाना बेमेतरा जिला-बेमेतरा







