Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
महासमुंद की रागनी साहू अंतरराष्ट्रीय मिशन के लिए चयनित, 108 देशों के छात्रों के साथ बनाएंगी सैटेलाइट

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की छात्रा रागनी साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रागनी का चयन अंतरराष्ट्रीय चंद्र मिशन ‘मिशन शक्ति सैट’ के लिए नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है। अब वह 108 देशों के विद्यार्थियों के साथ मिलकर एक सैटेलाइट तैयार करेंगी।

कड़े चयन के बाद मिली सफलता
रागनी का चयन देशभर में आयोजित ऑनलाइन स्पेस लर्निंग मॉड्यूल, तकनीकी मूल्यांकन और राष्ट्रीय साक्षात्कार के आधार पर किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर होगा लॉन्च
मिशन के तहत तैयार किया जाने वाला सैटेलाइट अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लॉन्च किया जाएगा। इस परियोजना में विभिन्न देशों के छात्र मिलकर अंतरिक्ष विज्ञान और सैटेलाइट तकनीक पर काम करेंगे।
महासमुंद और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव
रागनी की इस उपलब्धि से न केवल महासमुंद बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। उनकी सफलता विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों, के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।







