Breaking
- MBBS Internship Stipend: छत्तीसगढ़ में मेडिकल इंटर्न्स का बढ़ा स्टाइपेंड, अब ...
- Road Crisis: अबूझमाड़ के गुमियाबेड़ा गांव में 30 साल से सड़क का इंतजार, हर बा...
- Human Trafficking: 10 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, ₹1.48 करोड़ नकद जब्त; 5 म...
- Chhattisgarh Hockey League: पहले सीजन के लिए छह क्षेत्रीय टीमें होंगी तैयार, ...
- Industrial Development: धमतरी में 96 MSME इकाइयों के लिए फ्लैटेड फैक्टरी, राज...
- Bastar Flood Alert: मूसलाधार बारिश से बस्तर में बाढ़ जैसे हालात, 9 राहत शिविर...
- Angan Milan Seva: कवर्धा में बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल, उप मुख्यमंत्री व...
- Road Accident: मरकाटोला घाट हादसे में कई लोगों की मौत, मुख्यमंत्री साय ने जता...
- Liquor Smuggling: नकली होलोग्राम से शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क उजागर, 3229 ल...
- PWD Construction Update: बारिश के बाद सड़कों, पुलों और भवनों के काम में आएगी ...
Human Trafficking: 10 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, ₹1.48 करोड़ नकद जब्त; 5 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े कथित संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर करीब ₹1 करोड़ 48 लाख 54 हजार 750 रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई में 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच 21 सितंबर को अस्पताल से मिले एक मेमो के बाद शुरू हुई। इसमें एक नाबालिग के शोषण और गर्भवती होने की जानकारी सामने आई थी। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े कथित नेटवर्क के बारे में सुराग मिले।
एडवांस रकम देकर मजदूरों को ले जाने का आरोप
पुलिस का आरोप है कि गिरोह के सदस्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और मजदूरों को एडवांस रकम देकर अपने संपर्क में लेते थे। इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ से ओडिशा समेत दूसरे राज्यों में ईंट भट्ठों और अन्य स्थानों पर मजदूरी के लिए भेजा जाता था।
जांच एजेंसियों के अनुसार, कुछ मामलों में मजदूरों पर दबाव बनाने के लिए डर और धमकी का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेन-देन समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मानव तस्करी से जुड़े कथित नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। मामले में आगे की कार्रवाई और पूछताछ के आधार पर अतिरिक्त जानकारी सामने आने की उम्मीद है।






