रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पूरे मामले को लेकर कई सवाल उठाए हैं।
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट साझा कर ईडी की कार्रवाई और भाजपा के कथित संबंधों को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पारदर्शिता की मांग की। उनके बयान के बाद महादेव ऐप मामला एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।
महादेव बेटिंग ऐप केस पहले से ही जांच एजेंसियों की कार्रवाई और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के कारण चर्चा में रहा है। विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।




-1783291154007_m.webp)

.webp)
.webp)