Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
Madhu Malhotra Death : नहीं रहीं हीरो और कर्ज फेम अभिनेत्री मधु मल्होत्रा

Madhu Malhotra Death : मुंबई।भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर की प्रतिभाशाली अभिनेत्री मधु मल्होत्रा ने 72 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मधु मल्होत्रा ने अपने लंबे फिल्मी करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उनके द्वारा निभाए गए चरित्र किरदारों ने उन्हें दर्शकों के बीच एक जाना-माना और विश्वसनीय चेहरा बना दिया था।

मधु मल्होत्रा को आज भी सबसे ज्यादा फिल्म 'हीरो' (1983) के कालजयी गीत "लंबी जुदाई" के लिए याद किया जाता है। इस भावुक गाने में उन्होंने एक बंजारन की भूमिका निभाई थी, जो अपनी सादगी और अभिनय से दर्शकों के दिलों में उतर गईं। अपने करियर के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा की। वह अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' में एक्टर पेंटल के साथ नजर आईं, तो वहीं फिल्म 'द ग्रेट गैम्बलर' में उन्होंने बिग बी के किरदार की बहन की भूमिका निभाई थी। फिल्म 'कर्ज' में उनके द्वारा निभाया गया 'पिंकी' का किरदार भी काफी लोकप्रिय रहा।
मधु के फिल्मी सफर की शुरुआत बेहद दिलचस्प रही। उन्होंने 1975 में रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्म 'अंधेरा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी मेहनत से मुख्यधारा के सिनेमा में अपनी जगह बनाई और 80 व 90 के दशक में कई सफल फिल्मों का हिस्सा बनीं।







