Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
LPG Price Hike: 1 अप्रैल से महंगाई का बड़ा झटका, इतने रुपए महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर

LPG Price Hike: नई दिल्ली। 1 अप्रैल 2026: नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत आम जनता और व्यापारियों के लिए मिली-जुली खबर लेकर आई है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज, 1 अप्रैल को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद देश के अलग-अलग शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़ गए हैं, जिससे रेस्टोरेंट, ढाबा और होटल संचालकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब ₹1883 से बढ़कर ₹2078.50 हो गई है, यानी यहाँ ₹195.50 की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में सिलेंडर का दाम ₹1835 से बढ़कर ₹2031 हो गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता में देखने को मिली है, जहाँ सिलेंडर ₹218 महंगा होकर ₹2208 पर पहुँच गया है। चेन्नई में भी उपभोक्ताओं को अब ₹2043.50 की जगह ₹2246.50 चुकाने होंगे, यहाँ ₹203 की बढ़ोतरी की गई है।
राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है। आम उपभोक्ताओं के लिए राहत बरकरार है और उनके सिलेंडर की कीमतें पहले की तरह ही स्थिर बनी हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है, क्योंकि इसका सीधा बोझ अंततः ग्राहकों पर ही पड़ता है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर-रुपया विनिमय दर के आधार पर कीमतों की समीक्षा करती हैं।
प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल सिलेंडर के नए रेट्स:
दिल्ली: ₹2078.50 (बढ़ोतरी: ₹195.50)
मुंबई: ₹2031.00 (बढ़ोतरी: ₹196.00)
कोलकाता: ₹2208.00 (बढ़ोतरी: ₹218.00)
चेन्नई: ₹2246.50 (बढ़ोतरी: ₹203.00)







