रायपुर: देश की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने होली के त्योहार के ठीक पहले जनता को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। आज से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है। वहीं, होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपये का इजाफा किया गया है।
यह वृद्धि विशेष रूप से मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति (LNG Supply) बाधित होने के चलते की गई है। रिपोर्टों के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के रास्ते सप्लाई प्रभावित होने से कच्चे तेल और गैस की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल आया है।
प्रमुख महानगरों में घरेलू गैस (14.2 kg) के नए दाम:
शहर पुरानी कीमत (लगभग) नई कीमत (7 मार्च से)
दिल्ली ₹853 ₹913
मुंबई ₹852.50 ₹912.50
कोलकाता ₹879 ₹939
चेन्नई ₹868.50 ₹928.50
रायपुर ₹924 ₹984 (संभावित)
कमर्शियल सिलेंडर (19 kg) की नई दरें:
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये की वृद्धि के बाद अब दिल्ली में यह ₹1883, मुंबई में ₹1835, कोलकाता में ₹1990 और चेन्नई में ₹2043.50 में मिलेगा। इससे बाहर खाना-पीना और शादी-व्याह के आयोजनों का खर्च बढ़ना तय है।








