Breaking

LPG Cylinder Booking: शहरों में 25 और गांवों में कितने दिन... संसद में सरकार ने बताया कब बुक होगा दूसरा सिलेंडर; अफवाहों पर लगाम

post

LPG Cylinder Booking: नई दिल्ली: देश में गैस संकट की खबरों और विपक्ष के हमलों के बीच केंद्र सरकार ने संसद में स्थिति साफ कर दी है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में स्पष्ट किया कि देश में LPG की कोई कमी नहीं है। हालांकि, कालाबाजारी रोकने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बुकिंग के नियमों को लेकर तस्वीर साफ की गई है।

Advertisement


बुकिंग के लिए नया डे काउंट तय

संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, गैस की समान आपूर्ति बनाए रखने के लिए अब बुकिंग का अंतराल तय किया गया है। शहरी क्षेत्र में दूसरे LPG सिलेंडर की बुकिंग 25 दिनों के बाद की जा सकेगी। वही ग्रामीण इलाके में ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता 45 दिनों के अंतराल पर दूसरा सिलेंडर बुक कर पाएंगे।


सरकार का मानना है कि इस कदम से अनावश्यक जमाखोरी रुकेगी और जरूरतमंदों तक समय पर सिलेंडर पहुंच सकेगा।


घबराने की जरूरत नहीं, सप्लाई सुरक्षित है

विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए हरदीप पुरी ने कहा, "यह अफवाह फैलाने का समय नहीं है। भारत दुनिया के सबसे गंभीर ऊर्जा संकट से गुजर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की शानदार कूटनीति के कारण हमारी क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है।" उन्होंने बताया कि पिछले 5 दिनों में LPG उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी की गई है।


विपक्ष का वार, सरकार का पलटवार

संसद में राहुल गांधी ने दावा किया कि गैस की कमी के कारण छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं और रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं। इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता देश के 33 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबों की रसोई को सुरक्षित रखना है। उन्होंने साफ कहा कि डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं किया गया है और घरों व खेतों के लिए गैस की सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है।


आम जनता के लिए संदेश

सरकार ने जनता से अपील की है कि वे पैनिक बुकिंग न करें। घरेलू सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा रहा है ताकि किसी भी परिवार को चूल्हा जलाने में दिक्कत न आए।


You might also like!