Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
नजर और सब्र...', बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का तूफान, रणवीर सिंह का इमोशनल पोस्ट, सात साल बाद मिली ब्लॉकबस्टर

अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसके सभी किरदारों को दर्शकों से भरपूर सराहना मिल रही है। इसी बीच रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने जज्बात फैंस के सामने रखे हैं।

करीब सात साल बाद रणवीर सिंह के करियर में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म शामिल हुई है। इससे पहले उनकी आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्में वर्ष 2018 में रिलीज हुईं 'सिंबा', जिसने 240 करोड़ रुपये का कारोबार किया, और 'पद्मावत', जिसने 302 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद 2019 में आई 'गली बॉय' ने 140 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। साल 2023 में रिलीज 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' हिट रही, लेकिन 2019 से 2023 के बीच आई '83', 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुईं। अब 'धुरंधर' ने रणवीर को सात साल बाद बड़ी कामयाबी दिलाई है।
फिल्म की इस सफलता के बीच रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है, लेकिन फिलहाल नजर और सब्र।” इस पोस्ट को फैंस फिल्म की शानदार कामयाबी से जोड़कर देख रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर ने रिलीज के पहले दिन से ही शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने 10 दिनों में भारत में 350 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस कलेक्शन के साथ रणवीर सिंह ने अपनी कई पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।
सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग्स, गाने और मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना के अभिनय को भी खासा पसंद किया जा रहा है। वहीं आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के किरदारों को भी दर्शकों से सराहना मिल रही है। फिल्म का लेखन और निर्देशन आदित्य धर ने किया है। धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।







