Breaking
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कमला नेहरू महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान, यु...
- छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, टोल प्लाजा पर ट्रकों की कतार पर ...
- शिकार की तैयारी कर रहा शिकारी गिरफ्तार, जाल समेत गुलेल और अन्य सामान बरामद
- लोकभवन में स्वतंत्रता दिवस पर स्वागत समारोह, प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की ह...
- शराब को लेकर मां-बेटे में विवाद, बेटे पर मां की हत्या का आरोप
- असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये, CM स...
- प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने घरों में तिरंगा फहराकर मनाया 80वां...
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी संस्कृति की रंगत, सरगुजा स...
- स्वतंत्रता दिवस 2026: रायपुर में CM साय ने फहराया तिरंगा, 17 प्लाटूनों ने किय...
- स्वतंत्रता संग्राम से विकसित छत्तीसगढ़ तक की गौरवगाथा, टाउन हॉल में सात दिवसी...
लोकभवन में स्वतंत्रता दिवस पर स्वागत समारोह, प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने की शिरकत

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में शनिवार शाम गरिमामय ‘स्वागत समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, शहीदों के परिजन और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी समारोह में सहभागिता की।
समारोह में पद्मश्री से सम्मानित भारतीबंधु, डॉ. राधेश्याम बारले और सुश्री उषा बारले सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां मौजूद रहीं। शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस अधिकारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिक और ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य सचिव श्री विकास शील, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सेना के अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रेस-मीडिया कर्मी और अन्य गणमान्य नागरिक भी समारोह में उपस्थित रहे।






