Breaking
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
एक प्लॉट, कई सौदे! दुर्ग में दंपती पर करोड़ों की ठगी का आरोप, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचते रहे जमीन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दंपती ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक ही जमीन का अलग-अलग लोगों से कई बार सौदा किया और इकरारनामे के जरिए रकम भी वसूल ली। शिकायत मिलने के बाद पुलगांव थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर रचा खेल
पुलिस के अनुसार, ग्राम अंजोरा निवासी शिकायतकर्ता अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया है कि नोकेश देशमुख और उसकी पत्नी नेहा देशमुख ने फर्जी ऋण पुस्तिका और अन्य दस्तावेज तैयार कर एक ही जमीन को कई लोगों के नाम बेचने का काम किया। जमीन का सौदा करने के बाद इकरारनामा कर आरोपियों ने खरीदारों से रकम भी ली।
धोखाधड़ी का केस दर्ज
शिकायत के आधार पर पुलगांव थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित फर्जीवाड़े से कितने लोग प्रभावित हुए हैं।
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दस्तावेजों का सत्यापन और पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







