Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
जमीन विवाद ने ली मां की जान, दिव्यांग बेटे ने लाठी से हमला कर की हत्या; पिता भी घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जमीन बंटवारे के विवाद ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। उरगा थाना क्षेत्र के चीतापाली गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी मां की लाठी से हमला कर हत्या कर दी, जबकि पिता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घटना के कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, चीतापाली निवासी रामकुमार यादव लंबे समय से परिवार की जमीन के बंटवारे की मांग कर रहा था। परिजनों द्वारा सहमति नहीं देने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में उसने अपनी मां जानकुंवर यादव पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पिता पर भी आरोपी ने हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।







