Breaking
- Murder Case Verdict: ससुर को करंट लगाकर मारने वाली बहू और प्रेमी को उम्रकैद, ...
- Cyclone Arnab Threat: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्णब' को लेकर क...
- Raipur News: रायपुर के 16 हजार छात्रों की 'अपार आईडी' नहीं बनने से भविष्य पर ...
- Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: चंद्रमा का मेष से वृष राशि में गोचर, जानिए म...
- Gold-Silver Price Today: त्योहारी सीजन में चमकी चमक, सोने और चांदी की कीमतों ...
- Mann Ki Baat 139th Episode: 'मन की बात' देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड...
- Cyclonic Storm Alert Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में भार...
- Korba Bike Fire News: कोरबा में गैरेज में रिपेयरिंग के दौरान बाइक में लगी भीष...
- NMDC Free Ambulance Service Bastar: बस्तर के दुर्गम गांवों के मरीजों के लिए N...
- Chhattisgarh Tax Tech Summit 2026: दुर्ग में 'छत्तीसगढ़ टैक्स टेक समिट' का सफ...
मजदूर की बेटी ने कबड्डी में फहराया परचम: सरकार ने दिया अब तक का सबसे बड़ा इनाम

CG News - छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान दिया है। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर में आयोजित समारोह में संजू देवी को 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा। यह छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में किसी भी खिलाड़ी को दी गई अब तक की सबसे बड़ी प्रोत्साहन राशि है। यह सम्मान न केवल संजू की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है, बल्कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

कोरबा के छोटे से गांव केराकछार की रहने वाली 23 वर्षीय संजू देवी ने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए खेल की दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। जुलाई-2023 से बिलासपुर की बहतराई आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी में प्रशिक्षित हो रहीं संजू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। पिछले साल बांग्लादेश में आयोजित कबड्डी विश्वकप में उन्हें 'मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर' (MVP) चुना गया था, जहाँ फाइनल मुकाबले में भारत के कुल 35 अंकों में से 16 अंक अकेले उन्होंने ही जुटाए थे। वे पिछले साल ईरान में आयोजित एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं।
सम्मान समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि संजू देवी की सफलता छत्तीसगढ़ की हर बेटी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सरकार प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित है। बस्तर और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है। श्री साव ने विश्वास जताया कि संजू का यह शानदार प्रदर्शन भविष्य में भी जारी रहेगा और वे इसी तरह राज्य और देश का नाम रोशन करती रहेंगी।







