Breaking
- Festival News: कमरछठ 2026 में जानिए अंग्रेजी मिर्च, पसहर चावल और छह भाजी का म...
- Health News: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 130 मामलों की पुष्टि; 3...
- हरित छत्तीसगढ़–समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा प्रदेश : वन मंत्...
- Raipur Education News: नवप्रवेशित छात्राओं को राज्यपाल रमेन डेका की सीख, वर्त...
- Education News: नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS कैंपस, 10 हजार विद्यार्थियों को म...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Education News: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय...
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन परियोजना पर किया जा रहा कार्य ,इन गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित


*मंडल के सारागाँव स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी का किया जायेगा कार्य, कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित ।*
रायपुर। हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इस कड़ी में चांपा-खरसिया सेक्शन के सारागाँव स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-
*रद्द होने वाली गाडियां:-*
दिनांक 14 से 17 नवम्बर 2025 तक गाड़ी संख्या 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 13 से 16 नवम्बर 2025 तक गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
दिनांक 14 से 17 नवम्बर 2025 तक गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी -*
1) दिनांक 14 से 17 नवम्बर 2025 तक गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर, बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 14 से 17 नवम्बर 2025 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।







