Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम

रायपुर, 29 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर में विविध पारंपरिक एवं नवाचारी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल, कुलसचिव सुनील शर्मा, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

खेल सिखाता है आखिरी क्षण तक संघर्ष करना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विपरीत परिस्थितियों में भी अंतिम सांस तक संघर्ष करते हुए जीत हासिल करने का साहस देता है।
उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, धैर्य, उत्साह, सकारात्मक सोच और आपसी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण जीवन-मूल्यों का विकास होता है। ये गुण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को संतुलित और बहुआयामी बनाने के साथ तनावमुक्त जीवन जीने में भी मदद करते हैं।
Traditional Games: पारंपरिक खेलों के साथ नवाचारी स्पर्धाएं
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने ‘ओंकार दौड़’, ‘केंद्र कबड्डी’, ‘नेताजी की पहचान’, ‘मत चूको चौहान’, ‘शेर-आदमी-बंदूक’ और ‘सुदर्शन चक्र’ जैसी स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इन खेलों के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों को मनोरंजन के साथ टीमवर्क, रणनीति और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया।
कुलपति और कुलसचिव ने भी लिया हिस्सा
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल और कुलसचिव सुनील शर्मा सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं कर्मचारी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, सहयोग और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करना रहा।







