Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
Crime News: दीवार पर आखिरी संदेश लिखकर महिला ने दी जान, बहू और मायके वालों पर लगाए गंभीर आरोप

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मणबन मोहल्ले में 40 वर्षीय महिला लक्ष्मी मानिकपुरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले महिला ने अपनी बहनों को एक वीडियो भेजकर अपनी परेशानी और पीड़ा बताई थी। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को महिला के कमरे की दीवार पर हाथ से लिखा एक संदेश मिला। इसमें महिला ने अपनी बहू और उसके मायके वालों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बताया गया है कि महिला का घर में बहू के साथ अक्सर विवाद होता था। घटना से पहले भी दोनों के बीच कहासुनी होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। मामले की जांच के दौरान महिला द्वारा भेजे गए वीडियो और दीवार पर लिखे संदेश को अहम साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है। लिखावट की पुष्टि के लिए पुलिस हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की मदद भी ले रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।







