Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
बड़ा हादसा: एसईसीएल कुसमुंडा खदान की 170 फीट गहरी खाई में गिरा 60 टनी डंपर, ऑपरेटर सत्य नारायण की मौत

कोरबा, 21 जून 2026: छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा जिले में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट खदान से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार देर रात खदान के खोडरी फेस में काम के दौरान एक भारी-भरकम विभागीय डंपर अनियंत्रित होकर करीब 170 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक और भीषण हादसे में डंपर चला रहे विभागीय ऑपरेटर सत्य नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से खदान क्षेत्र और कर्मचारियों में भारी शोक और हड़कंप का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सत्य नारायण शनिवार की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे और खोडरी फेस में डंपिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान 60 टन की भारी क्षमता वाला डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे खदान की गहरी खाई में उतर गया। हादसा इतना भीषण था कि डंपर के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारी, सुरक्षा दल और साथी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ऑपरेटर के शव को मलबे से बाहर निकाला जा सका। पुलिस और प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य लापरवाही थी।







