Breaking
- Shaheed Park Jagdalpur: शहर के पुराने शहीद पार्क का होगा कायाकल्प, महापौर ने ...
- Underbridge Issue: तीन साल से अधूरे गौरीनगर और रेलवे स्टेशन अंडरब्रिज, लोगों ...
- Korba Pond Tragedy: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, तीनों के शव...
- GPM Seva Sankalp News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जले दो लाख ‘आशीर्वाद के दीप’...
- Balodabazar Seva Sankalp News: सवा लाख दीपों से जगमगाया विवेकानंद सरोवर, बलौद...
- Eco-Friendly Ganeshotsav: रायपुर में गणेश पंडालों के बीच चला स्वच्छता जागरूकत...
- Jagdalpur Clash: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव को लेकर विवाद, कांग्रेस-भाज...
- Mobile Theft Syndicate: रायपुर में अंतर्राज्यीय मोबाइल लूट-चोरी गिरोह का खुला...
- Indravati Tiger Reserve: चार दशक बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा इंद्रावती टाइगर र...
- CGPSC Exam Controversy: 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पर सवाल, ...
Korba Pond Tragedy: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, तीनों के शव बरामद

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक हादसे में तालाब में नहाने गईं तीन मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान इंदु (7), राखी (8) और साधना (8) के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां एक ही बस्ती में रहती थीं और आपस में सहेलियां थीं।

जानकारी के मुताबिक, हादसे वाले दिन तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं और घर पर थीं। उनके परिजन काम पर चले गए थे। दोपहर के समय तीनों सहेलियां तालाब में नहाने के लिए गईं, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटीं।
बच्चियों के वापस नहीं आने पर परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश करते हुए तालाब के पास पहुंचे। वहां किनारे पर तीनों के कपड़े और चप्पलें मिलीं। इसी दौरान तालाब में इंदु का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और तीनों बच्चियों के शव बरामद किए गए।
हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में मातम पसर गया। मासूम बच्चियों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।






