Breaking

Kondagaon News: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट, 6 लोग घायल; 4 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर

Chhattisgarh 23 August 2026

post

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मंत्री केदार कश्यप के काफिले से जुड़ा सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में कुल 6 लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों में एक महिला सहित चार पुलिस जवान शामिल हैं। इसके अलावा मंत्री के पीए और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।

Advertisement

हादसे के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम सक्रिय हुई।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों द्वारा घायलों के उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

You might also like!